अनुच्छेद 1: संघ का नाम और उसका राज्य क्षेत्र। Article 1in hindi.
भारत के संविधान का पहला अनुच्छेद क्या कहता है शायद ही किसी को पता होगा, क्योंकि लोग केवल उन्हीं अनुच्छेदों के बारे मे पढ़ते हैं या जानने का प्रयास करते है जिनके बारे अक्सर किसी परीक्षा में पूछा जाता है या फिर जो सीधे सीधे लोगों के हित से जुड़े होते है। लेकिन अगर आप पढ़े लिखे हैं या फिर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको इसके बारे मे पता होना चाहिए। तो आईए जानते हैं कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद एक क्या कहता है? अनुच्छेद 1: संघ का नाम और उसका राज्य क्षेत्र। 1. भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा: अनुच्छेद एक के खंड 1 के अनुसार भारत ही इंडिया है और इंडिया ही भारत है जो कि राज्यों का संघ है। 2. राज्य और उनके राज्यक्षेत्र वे होंगे जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट: अनुच्छेद एक के खंड 2 के अनुसार भारत के राज्य और उनके राज्य क्षेत्र क्या होंगे इसके बारे में अनुसूची एक में विस्तार से वर्णन किया गया है। 3. भारत के राज्य क्षेत्र में, 3(क). राज्यों के राज्य क्षेत्र: अनुच्छेद एक के खंड 3(क) के अनुसार भारत के राज्य कौन-कौन से हैं और उनके नाम व क्षेत्र कहां है अर्थात इसमें भारत के सभी 28 रा...