अनुच्छेद 1: संघ का नाम और उसका राज्य क्षेत्र। Article 1in hindi.
भारत के संविधान का पहला अनुच्छेद क्या कहता है शायद ही किसी को पता होगा, क्योंकि लोग केवल उन्हीं अनुच्छेदों के बारे मे पढ़ते हैं या जानने का प्रयास करते है जिनके बारे अक्सर किसी परीक्षा में पूछा जाता है या फिर जो सीधे सीधे लोगों के हित से जुड़े होते है। लेकिन अगर आप पढ़े लिखे हैं या फिर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको इसके बारे मे पता होना चाहिए।
तो आईए जानते हैं कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद एक क्या कहता है?
अनुच्छेद 1: संघ का नाम और उसका राज्य क्षेत्र।
1. भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा: अनुच्छेद एक के खंड 1 के अनुसार भारत ही इंडिया है और इंडिया ही भारत है जो कि राज्यों का संघ है।
2. राज्य और उनके राज्यक्षेत्र वे होंगे जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट: अनुच्छेद एक के खंड 2 के अनुसार भारत के राज्य और उनके राज्य क्षेत्र क्या होंगे इसके बारे में अनुसूची एक में विस्तार से वर्णन किया गया है।
3. भारत के राज्य क्षेत्र में,
3(क). राज्यों के राज्य क्षेत्र: अनुच्छेद एक के खंड 3(क) के अनुसार भारत के राज्य कौन-कौन से हैं और उनके नाम व क्षेत्र कहां है अर्थात इसमें भारत के सभी 28 राज्यों का जिक्र किया गया है। और इसकी पूरी जानकारी पहली अनुसूची में दी गई है।
3(ख). पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट संघ राज्यक्षेत्र: भारतीय संविधान के अनुच्छेद एक के 3(ख) के अनुसार भारत में केंद्र शासित प्रदेश कौन कौन से है और उनके क्षेत्र क्या होगे इसके बारे मे पहली अनुसूची में बताया गया है।
3(ग). ऐसे अन्य राज्यक्षेत्र जो अर्जित किए जाएं समाविष्ट होंगे: अनुच्छेद एक के 3(ग) के अनुसार ऐसे अन्य राज्य जो भविष्य में भारत के हिस्से बनेंगे वे भी इसी अनुच्छेद के अंतर्गत आयेंगे। अर्थात उनका भी क्षेत्र नाम पहचान आदि का जिक्र पहली अनुसूची में किया जाएगा।
निष्कर्ष।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार इस आर्टिकल का निष्कर्ष यह है कि भारत को ही इंडिया कहा जाता है और इंडिया को भारत, तथा भारत राज्यो संघ है न कि राज्यों का समूह है । अनुच्छेद 1 भारत के सभी राज्यों को आपस मे जोड़ कर रखता है।
अनुच्छेद 1: से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर।
1.भारत राज्यो का संघ है किस अनुच्छेद में कहा गया है?
उत्तर - अनुच्छेद एक।
2.अनुच्छेद 1 संविधान के किस भाग में है?
उत्तर - अनुच्छेद एक संविधान के भाग एक में है।
3. राज्यों के बारे में किस अनुसूची में बताया गया है?
उत्तर - पहली अनुसूची में।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें